खोज:akhil bhartiya sahitya parishad
शुक्रवार, 12 जून 2009
नाटक विषय पर राष्ट्रीय संघोष्ठी सम्पन्न
अखिल भारतीय साहित्य परिषद् द्वारा नाटक विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संघोष्ठी २९ एवं ३० मार्च २००९ को मध्य प्रदेश के नगर ग्वालियर में सम्पन्न हुई। संघोष्ठी में ९ भाषओं के ११९ साहित्यकार सम्मिलित हुए। संघोष्ठी का उदघाटन मध्य प्रदेश के संस्कृति मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने किया। मुख्या वक्ता थे परिषद् के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री श्रीधर पराड़कर। संघोष्ठी का समापन कालिदास अकादमी के निदेशक पंडित मिथिलाप्रसाद त्रिपाठी ने किया और अध्यक्षता राजमाता विजयाराजे संगीत विश्वविद्यालय के कुलपति श्री ज्योतिषी उस की। संघोष्ठी में ५२ शोध आलेख पढ़े गए। शोध आलेखों का प्रकाशन परिषद् की ग्वालियर की पत्रिका इंगित के विशेषांक के रूप में किया गया.
बुधवार, 25 फ़रवरी 2009
साहित्य परिक्रमा के सदस्य बनें
साहित्य परिषद् की त्रिमासिक पत्रिका साहित्य परिक्रमा के सदस्य बनकर परिषद् से जुडें। पत्रिका का आजीवन शुल्क ५०० रूपये और दो साल का १०० रुपये है । शुल्क भेजने का पता है - राष्ट्र उत्थान भवन, माधव महाविद्यालय के सामने, नई सड़क, ग्वालियर ४७४००१ मध्य प्रदेश ।
गुरुवार, 5 फ़रवरी 2009
साहित्य परिक्रमा
साहित्य परिक्रमा के अंक शीघ्र ही ब्लॉग में देख सकेंगे.
नैशनल वर्किंग कमिटी नवम्बर, 2008
अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक २९ तथा ३० नवम्बर २००८ को हिमाचल प्रदेश के नगर कुल्लू में सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि तीन कार्यक्रम लिए जायें:
१- एतिहासिक उपन्यासों का सामाजिक योगदान,
२- भारतीय नाटक का वर्त्तमान परिदृश्य,
३- साहित्य पत्रिकाओं के संपादकों का सम्मलेन।
कार्यक्रमों की तिथि स्थानीय लोगों से बात कर बाद में घोषित की जायेगीं.
सदस्यता लें
संदेश (Atom)



